|

Camere Me Band Apahij MCQ for Class 12 Hindi | केमरे मे बंद अपाहिज Important MCQ

This article will provide you with the best Camere Me Band Apahij MCQ for Class 12 Hindi. केमरे मे बंद अपाहिज Important MCQ is very helpful for your CBSE boards preparation in 2025. If you want to score Good marks, like I did using these MCQs of class 12 Hindi, you should definitely use them.

Camere Me Band Apahij MCQ for Class 12 Hindi

Camere Me Band Apahij MCQ for Class 12 Hindi | केमरे मे बंद अपाहिज Important MCQ

कक्षा 12 हिंदी (आरोह भाग-2) – रघुवीर सहाय

1. कैमरे में बंद अपाहिज कविता के कवि कौन हैं?
(अ) रघुवीर सिंह
(ब) रघुवीर प्रकाश
(स) रघुवीर सहाय
(द) रघुवीर प्रसाद

उत्तर: रघुवीर सहाय

2. कैमरे में बंद अपाहिज करुणा के मुखौटे में छिपी किसकी कविता है?
(अ) दया की
(ब) क्रूरता की
(स) ममता की
(द) सहानुभूति की

उत्तर: क्रूरता की

3. कैमरे में बंद अपाहिज कविता में कैमरा एक साथ क्या दिखाना चाहता है?
(अ) सामान्य व्यक्ति की दुर्दशा
(ब) समाचार और खेल
(स) दर्शक और अपाहिज रोते हुए
(द) नए और पुराने कार्यक्रम

उत्तर: दर्शक और अपाहिज रोते हुए

4. कैमरे में बंद अपाहिज कविता में समर्थ शक्तिवान किसे कहा गया है?
(अ) अपाहिज व्यक्ति को
(ब) दर्शकों को
(स) कैमरामैन को
(द) दूरदर्शन वालों को

उत्तर: दूरदर्शन वालों को

5. दूरदर्शन वाले बंद कमरे में किसे लाए थे?
(अ) पहलवान को
(ब) अपंग को
(स) पत्रकार को
(द) डॉक्टर को

उत्तर: अपंग को

6. अपाहिज के होठों पर क्या दिखाई देता है?
(अ) मुस्कान
(ब) कसमसाहट
(स) पीड़ा
(द) उलझन

उत्तर: कसमसाहट

7. कैमरे वाला किन्हें साथ-साथ रूलाना चाहता है?
(अ) नायक-नायिका को
(ब) भाई-बहन को
(स) अपाहिज-दर्शक को
(द) माता-पिता को

उत्तर: अपाहिज-दर्शक को

8. कार्यक्रम कैसा होना चाहिए?
(अ) अद्भुत
(ब) दिव्य
(स) रोचक
(द) अलौकिक

उत्तर: रोचक

9. कैमरे में बंद अपाहिज कविता में दूरदर्शन कर्मियों की किस मनोवृत्ति को दर्शाया गया है?
(अ) संवेदनशीलता
(ब) संवेदनहीनता
(स) दुर्बलता
(द) करुणा

उत्तर: संवेदनहीनता

10. पर्दे पर किसकी कीमत है?
(अ) पहलवान की
(ब) पत्रकार की
(स) वक्त की
(द) अपाहिज की

उत्तर: वक्त की

कवि परिचय संबंधी प्रश्न

11. रघुवीर सहाय जी का जन्म कब हुआ था?
(अ) 1905 में
(ब) 1908 में
(स) 1929 में
(द) 1915 में

उत्तर: 1929 में

12. रघुवीर सहाय जी का जन्म कहाँ हुआ था?
(अ) लखनऊ
(ब) दिल्ली
(स) आगरा
(द) बनारस

उत्तर: लखनऊ

13. कैमरे में बंद अपाहिज कविता को किस काव्य संग्रह से लिया गया है?
(अ) आत्महत्या के विरुद्ध
(ब) लोग भूल गए हैं
(स) हँसो-हँसो जल्दी हँसो
(द) कुछ पते कुछ चिट्ठियाँ

उत्तर: लोग भूल गए हैं

14. रघुवीर सहाय की मृत्यु कब हुई थी?
(अ) 1985 में
(ब) 1990 में
(स) 1995 में
(द) 2000 में

उत्तर: 1990 में

15. रघुवीर सहाय किस संस्थान के हिंदी समाचार विभाग से जुड़े थे?
(अ) दूरदर्शन
(ब) आकाशवाणी
(स) नवभारत टाइम्स
(द) हिन्दुस्तान टाइम्स

उत्तर: आकाशवाणी

साहित्यिक विशेषताएं

16. कैमरे में बंद अपाहिज कविता किस तरह की कविता है?
(अ) प्रेम कविता
(ब) व्यंग्य कविता
(स) प्रकृति कविता
(द) वीर रस कविता

उत्तर: व्यंग्य कविता

17. कविता में कवि ने किसकी कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा किया है?
(अ) सरकार की
(ब) न्यायालय की
(स) मीडिया की
(द) पुलिस की

उत्तर: मीडिया की

18. कविता में किस शैली का प्रयोग किया गया है?
(अ) वर्णनात्मक शैली
(ब) भावात्मक शैली
(स) नाटकीय, चित्रात्मक और प्रश्नात्मक शैली
(द) उपदेशात्मक शैली

उत्तर: नाटकीय, चित्रात्मक और प्रश्नात्मक शैली

19. कविता के अनुसार कार्यक्रम संचालक का इंटरव्यू लेते समय कैसा दृष्टिकोण था?
(अ) मानवीय
(ब) सामाजिक
(स) व्यावसायिक
(द) धार्मिक

उत्तर: व्यावसायिक

20. पत्रकारिता में किस कारण संवेदनहीनता बढ़ती जा रही है?
(अ) शिक्षा की कमी
(ब) व्यवसायिकता के कारण
(स) तकनीकी विकास
(द) सरकारी नीतियाँ

उत्तर: व्यवसायिकता के कारण


कविता के बहाने MCQ | Class 12 Hindi Chapter 3 Kavita Ke Bahane Important MCQ Practice

Similar Posts

3 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *